Search

March 16, 2026 10:31 pm

संयुक्त निबंधन संथाल परगना की बैठक, सदस्यता वृद्धि अभियान पर चर्चा।

प्रशांत मंडल

Also Read: E-paper 08-02-2026

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)संयुक्त निबंधन संथाल परगना दुमका लुईस टोप्पो की अध्यक्षता में प्रखंड परिसर स्थित एटिक सेंटर में गुरुवार को लैंप्स विभाग की बैठक की गई।बैठक में बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समितियों के सदस्यता वृद्धि अभियान की चर्चा की गई। बैठक में सहकारी समिति में सदस्यता अभियान चलाकर ग्रामीण कृषिको को जोड़ने पर जोर दिया गया।वही विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में मुख्य कार्यपालक,प्रबंधक व अध्यक्ष को जानकारी दी गई।लुइस टोप्पो ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों वी लेम्स के सचिव,अध्यक्ष वी सदस्यो को अपने अपने पोषक क्षेत्र में क्षेत्र के लोगो के साथ बैठक कर सहकारिता विभाग से मिलने वाले लाभों की जानकारी देने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया।बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी चंदर्जित खालको, दुमका मुख्यालय के संजय मांझी वी किशोर कुमार, हिरणपुर प्रखंडप्रसार पदाधिकारी मोहन कुमार समेत क्षेत्र के सदस्य सचिव दानी नाथ मंडल,जयदेव साहा,जगन्नाथ मंडल, जितेन गोराई,बाहुल मंडल, उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर