Search

February 27, 2026 8:01 pm

ललपनिया थाना में होली एवं रमजान को ध्यान में रखते हुए शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ

अक्षय कुमार सिंह

ललपनिया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत होली मिलन समारोह सह शांति समिति की बैठक का आयोजन ललपनिया थाना प्रांगण में हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता ललपनिया थाना प्रभारी जयप्रकाश इक्का ने की।

img 20260227 wa01383020000646138539232

शांति समिति की बैठक की शुरुआत सर्व प्रथम होलिका दहन कार्यक्रम के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। थाना क्षेत्र अंतर्गत होलिका दहन स्थान को चिन्हित कर सुरक्षा के इंतजाम पर चर्चा हुई। इस बार होली और रमजान एक साथ आ रहा है। अतः अवसर विशेष का ध्यान रखते हुए दोनों पर्व को हर्ष के साथ मनाने की अपील बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से की गई। इस अवर पर थाना प्रभारी ने सभी माता-पिता से नाबालिकों को दो पहिया एवं चार पहिया वाहन न देने की सख्त चेतावनी दी। नशा का उपयोग कर कानून को हल्के में लेगर ड्राइव करने पर कड़ी करवाई की बात कही गई। इस बैठक में सोशल मीडिया का प्रयोग विशेष सतर्कता के साथ करने की अपील की गई साथ ही गलत सूचनाओं को सोशल मीडिया पर अपलोड करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई।

img 20260227 wa01092907737402955386314
img 20260227 wa01105797486186544019338

मौके पर थाना परिवार के सदस्यों सहित वरिष्ठ समाजसेवी जागेशर ठाकुर, युवा समाजसेवी चंद्रशेखर आजाद, प्रदीप साव, सरिता देवी, संध्या देवी, मीनू देवी, बबुली सोरेन, मुकेश प्रसाद, नौशाद आलम, मिराज अंसारी, मदन कुमार साव, समाजसेवी अमीर हुसैन सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर