Search

September 13, 2025 5:30 pm

शिबू सोरेन को अंतिम सलाम, झामुमो ने तय किया ‘अंतिम जोहार यात्रा’ का नक्शा, हर प्रखंड-पंचायत से गुजरेगी श्रद्धांजलि यात्रा

पाकुड़ | जिले के धनुषपूजा स्थित झामुमो जिला कार्यालय में मंगलवार को जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली की अध्यक्षता में हुई बैठक में आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की याद में होने वाली “अंतिम जोहार यात्रा” का रूट मैप तय किया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली और हरिवंश चौबे ने कहा कि शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के पुरोधा थे। अलग राज्य निर्माण में उनका योगदान अमूल्य रहा। राज्य के लोगों के हक और अधिकार की लड़ाई में उनकी भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता। इसी भावना के तहत यह यात्रा जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों से होकर गुजरेगी। जिला, केंद्रीय, नगर, प्रखंड और पंचायत समिति के पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में यात्रा का प्रचार-प्रसार कर इसे सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक में केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी, निशा शबनम हांसदा, जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्बरम, जिला संगठन सचिव मुस्लोद्दीन अंसारी, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुस्लोद्दीन शेख, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा समेत विभिन्न प्रखंडों व मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर