Search

October 17, 2026 3:22 am

बागतीपाड़ा में सड़क-नाली निर्माण का शिलान्यास, वर्षों पुरानी परेशानी से मिलेगी राहत

लाखों की लागत से बनेगी सड़क-सह-नाली, नवरात्र पर नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षद ने किया शुभारंभ।

राजकुमार भगत

पाकुड़। शहर के वार्ड नंबर 11 स्थित बागतीपाड़ा में सड़क और जलनिकासी की समस्या दूर होने की उम्मीद जगी है। नवरात्र एवं देवी अधिवास के अवसर पर पार्थो मुखर्जी के घर से नंदू कहार के आवास तक 6 लाख 68 हजार 465 रुपये की लागत से बनने वाली सड़क-सह-नाली का विधिवत शिलान्यास किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल, उपाध्यक्ष राणा ओझा और वार्ड पार्षद निभा देवी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, गली में सड़क और नाली की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लंबे समय से परेशानी हो रही थी। बारिश के दिनों में जलजमाव के कारण आवागमन मुश्किल हो जाता था। सड़क-सह-नाली बनने से लोगों को राहत मिलने के साथ मोहल्ले में स्वच्छता और जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। नगर परिषद उपाध्यक्ष राणा ओझा ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। स्थानीय जरूरतों के अनुसार योजनाओं को धरातल पर उतारकर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास जारी है। इस कार्यक्रम में वार्ड पार्षद राखी सरदारिन, कृष्णा शर्मा, पूनम देवी, तनु दास, चेनू बीवी, राबिया बीवी, अनिकेत गोस्वामी, रियाज अंसारी, विमल चंद्र राउत, राजा अंसारी, गुड्डू कुमार भगत, कनीय अभियंता संजीत मालतो व बिमल कुमार सहित पार्थो बनर्जी, पानु मंडल, पंकज मिश्रा, हिसाबी राय, सर्वेश्वर झा, अमित घोष, कन्हैया राजा, अचीन बनर्जी, संजय राय, टोनी शेख, शुभम पराशर, सुषमा राय, पार्वती बागती और अन्य मोहल्लेवासी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!