Search

March 29, 2026 12:04 pm

आउटरीच सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत दी गई कानूनी जानकारी।

राजकुमार भगत

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर सचिव अजय कुमार गुड़िया के मार्गदर्शन में पाकुड़ के सभी प्रखंडों में नब्बे दिवसीय आउटरीच सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। उक्त कार्यक्रम के तहत पाकुड़ के नवीनगर में पीएलवी चंद्र शेखर घोष ने मौलिक अधिकार मौलिक कर्तव्य के बारे में जानकारी दी। हिरणपुर प्रखंड में मोलिता कुमारी ने डीएलएसए से मिलने वाली निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने को लेकर जागरूक की। पाकुड़िया प्रखण्ड के डोमनगाड़िया पंचायत में पीएलवी मल्लिका सरकार ने बाल विवाह बाल श्रम से होने वाले नुकसान, साइबर ठग से बचाव, को लेकर जागरूक किया। इस दौरान अन्य प्रखंडों में संबंधित पैरा लीगल वॉलिंटियर्स ने अपने क्षेत्रों में आउटरीच कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए प्राधिकार से मिलने वाली निशुल्क सहायता समेत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी।

img 20250218 wa0046589806790225069590

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर