Search

March 17, 2026 4:11 pm

महेशपूर विधायक ने मनाया दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 81वां जन्मदिन

इकबाल हुसैन

Also Read: E-paper 20-02-2026

पाकुड़ /महेशपुर :- झारखंड आंदोदिशोम गुरु शिबू सोरेन*लन के पुरोधा, पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहे झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन आज अपना 81 वां जन्मदिन मना रहे हैं। रामगढ़ के नेमरा गांव में एक साधारण परिवार में जन्मे शिबू सोरेन ने महाजनी प्रथा के खिलाफ आंदोलन किया।शिबू सोरेन ने अलग झारखंड राज्य के आंदोलन को धार दी और राज्य की राजनीति के पर्याय बन गए।15 नवंबर 2000 को झारखंड राज्य बनने के बाद वो अलग-अलग समय पर तीन बार मुख्यमंत्री बने, लेकिन उनका कार्यकाल अधिक दिनों का नहीं रहा।केंद्र सरकार में कोयला मंत्री की भी जिम्मेवारी निभाने वाले शिबू सोरेन वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं और झारखंड सरकार के समन्वय समिति के अध्यक्ष भी हैं।महेशपुर झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कार्यालय में गुरुजी का जन्म दिवस केक काटकर हर्षोल्लास से मनाया गया ।महेशपुर विधानसभा विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी ने बताया कि इस बार दिशोम गुरु के जन्मदिन सेलिब्रेशन के साथ 81वा जन्मदिवस माना रहे है।सोशल मीडिया एक्स और अन्य प्लेटफॉर्म के माध्यम से गुरुजी के स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करते हुए संदेश दिए । इस मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख,प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां ,प्रखंड प्रमुख शुभ लक्ष्मी मुर्मू ,प्रखंड उपाध्यक्ष रूहुल अमीन , बुदल यादव,जेम्स सुशील हेंब्रम,सोशल मीडिया प्रभारी इकबाल हुसैन,उपाध्यक्ष पप्पू अंसारी ,हलीम शेख,निरोज़ मड़ैया,विजय सह ,डॉन मुर्मू ,कालिदास सोरेन ,शाह आलम ,मधु शेख , सेंटू शेख , डर्फी शेख ,साइमन मुर्मू ,जोगेंद्र मुर्मू ,अरसाद मंडल ,नसीर शेख ,डब्लू शेख , सहालाम शेख ,मन्नार शेख ,साहिबुल शेख ,गाजी मंडल ,मुक्तर शेख ,रेफियेल ,राजू अंसारी, स्टेफान सोरेन , बोड्डी कोड़ा समेत सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

image editor output image1846429947 17366016030506365093457615923708

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर