Search

March 21, 2026 1:13 pm

शांति और सौहार्द के साथ मनी ईद, डीसी-एसपी ने दी मुबारकबाद, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पाकुड़: ईद-उल-फितर के मौके पर पाकुड़ सहित पूरे जिले में हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ त्योहार मनाया गया। जिला मुख्यालय से लेकर सभी प्रखंडों में लोगों ने उत्साह के साथ ईद की नमाज अदा की और एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। बच्चों में खासा उत्साह देखा गया और जगह-जगह खुशियों का माहौल बना रहा। त्योहार को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने विभिन्न मस्जिदों, ईदगाहों और चौक-चौराहों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर ईद की बधाई दी और शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। महेशपुर प्रखंड में भी प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय रहे। बीडीओ, सीओ, एसडीपीओ और पुलिस बल ने क्षेत्र के मस्जिदों व ईदगाहों का निरीक्षण किया और लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। इसी तरह पाकुड़िया, लिट्टीपाड़ा और हिरणपुर समेत अन्य क्षेत्रों में भी शांति और भाईचारे के साथ ईद मनाई गई।
नमाज के दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआ मांगी।

img 20260321 wa00124016909014789235682

मनीष कुमार, डीसी, पाकुड़ ने कहा कि
ईद का त्योहार प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। जिलेवासियों से अपील है कि इसी भावना के साथ त्योहार मनाएं और शांति बनाए रखें।

img 20260321 wa00104948753287526492740

निधि द्विवेदी, एसपी, पाकुड़ ने कहा कि
जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस पूरी तरह सतर्क रही और लोगों ने भी सहयोग किया, जिससे ईद शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

img 20260321 wa00118526319782248345483

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर