Search

February 4, 2026 1:50 pm

परीक्षा में सफलता का मंत्र अनुशासन, एकाग्रता एवं कठिन परिश्रम है- प्रकाश यादव

अक्षय कुमार सिंह

जागेश्वर बिहार। गोमिया प्रखंड के जागेश्वर बिहार थाना अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, लावालांग में 10वीं कक्षा के 165 विद्यार्थियों के विदाई समारोह के अवसर पर जागेश्वर बिहार थाना परिवार की ओर से थाना प्रभारी प्रकाश यादव ने आशीर्वाद सह जागरूकता अभियान का आयोजन किया।

img 20260131 wa02601028585397127398105
उत्क्रमित उच्च विद्यालय, लावालॉन्ग
img 20260131 wa02541702340992643690413

इस मौके पर थाना प्रभारी श्री यादव ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अनुशासन, कठिन मेहनत एवं एकाग्रता के बल पर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने की सलाह दी। उन्होंने परीक्षा के दौरान तनाव से दूर रहने एवं निरंतर अंतराल पर स्वध्याय करने की शिक्षा दी। मौके पर श्री यादव ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में उनके शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का विशेष महत्व होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से बोर्ड परीक्षामें बेहतर प्रदर्शन कर अपने गुरुजनों को एक बेहतर गुरुदक्षिणा भेंट करने की सकारात्मक बात कही। मौके पर थाना परिवार की ओर से श्री यादव ने सभी विद्यार्थियों को परीक्षा बोर्ड एवं कलम उपहार स्वरूप भेंट किया।

img 20260131 wa02533299557828820886573

इस दौरान सभी बच्चे बेहद प्रसन्न नजर आए। इस अवसर के महत्व को देखते हुए श्री यादव ने विद्यार्थियों से कहा कि नाबालिक द्वारा वाहन चलाना सही नहीं है। अतः आप सभी परीक्षा के दौरान और परीक्षा के बाद भी यातायात नियमों का पालन करें एवं अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्णय ले। इस दौरान बालिकाओं को भी अपनी सुरक्षा के लिए सरकारी टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई ।इस दौरान एंबुलेंस एवं पुलिस से जुड़े टोल फ्री नंबर 112 की जानकारी थाना प्रभारी द्वारा दी गई। मौके पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर