राजकुमार भगत
पाकुड़। 20 सितंबर 2024 को “राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस” के अवसर पर ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल, पाकुड़ में बच्चों को कृमि नाशक दवा “एल्बेंडाजोल” शिक्षकों की निगरानी में चबाकर खिलायी गयी और बच्चों को कृमि के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी। कृमि से होने नुकसान और कृमि मुक्ति के लाभों को बताया गया। निदेशक मनोज भगत ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चों को कृमि नाशक दवा जरूर खानी चाहिये तथा स्वच्छ्ता संबंधी कुछ महत्वपूर्ण बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए जैसे नाखून हमेशा छोटे एवं साफ रखें, हमेशा साफ पानी पीएँ, खाने को हमेशा ढक कर रखें, साफ पानी से फल एवं सब्जियाँ धोएँ, अपने आसपास सफाई रखें, नंगे पाँव ना रहें हमेशा जूते/चप्पल पहनें, खुले में शौच ना करें हमेशा शौचालय का प्रयोग करें ताकि कृमि संचरण चक्र की रोकथाम हो सके। कृमि मुक्ति से बच्चों का स्वस्थ अच्छा रहता है उनकी विद्यालय में उपस्थिति में सुधार होता है और पढाई में भी मन लगता है। पेट में कृमि रहने पर भूख नहीं लगती साथ ही जो भी भोजन करते हैं उसका पूरा लाभ हमारे शरीर को नहीं मिल पाता है, शरीर में खून की कमी (अनीमिया) हो सकता है, पेट में हमेशा दर्द, उल्टी एवं दस्त की समस्या बनी रहती है, वजन में कमी होती है एवं कुपोषण का शिकार हो जाते हैं। कृमि नियंत्रण की दवा “एल्बेंडाजोल” बहुत सुरक्षित और असरदार है और डब्लूo एचo ओo से मान्यता प्राप्त है। निदेशक मनोज भगत ने सहयोग के लिए अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि छुटे हुए बच्चों को 27 सितंबर 2024 को मॉप-अप दिवस के अवसर पर दवा खिलाई जाएगी। इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में निहारिका देवी, प्राणु प्रधान , ज्योति बास्की , देवाशीष रॉय , कल्याणी देवी , संजय पासवान, विदया सिन्हा, नारायण रॉय, सारा बास्की, अब्दुल हलीम, सुष्मिता देवी, ज्योत्स्ना भौमिक, कुमार सानू, संगीता कुमारी, रेशमी बास्की, शुभांकर मित्रा, सेजल झा , वंदना कुमारी, प्रिया कुमारी,मीरु मरांडी, नेहा किस्कु आदि शिक्षकों ने सहयोग किया।






