प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़)प्रखंड क्षेत्र में मलेरिया डायरिया सहित अन्य मौसमी बीमारी से ग्रामीणों को जागरूक व बचाव को लेकर सभी स्वास्थ कर्मियों की एक बैठक शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश बेसरा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित किया गया। बैठक में बताया गया कि पहाड़ी एवं जंगली इलाको में रहने वाले ग्रामीणों को मलेरिया डायरिया एवं अन्य मौसमी बीमारी से बचाव को लेकर जागरूक करने के लिए सभी सीएचओ, एमपीडब्ल्यू, एएनएम को अपने अपने पोसक क्षेत्र में घर घर जाकर जागरूक करने का निर्देश दिया।उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है।इसलिए ग्रामीणों को अपने घर के आसपास गंदगी न फैलने दें, संक्रमित होने पर किसी भी ग्रामीण डॉक्टर से पास ना जाने की सलाह दे।सहिया साथी उक्त पीड़ित व्यक्ति का सूचना सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र को दे। ताकि डॉक्टर की टीम ससमय उक्त व्यक्ति का इलाज कर सके।
और फैलने वाली बीमारियों का ग्राफ नियंत्रण में रहे। उन्होंने सभी स्वस्थ कर्मियों को अपने अपने पोसक क्षेत्र में लोगो को बरसात के मौसम में पानी गर्म करके पीने, पूरे शरीर पर कपड़े पहने, रात में मच्छरदानी का उपयोग करने सहित अन्य जानकारी दिया।मौके पर डॉ रिषभ,ओमप्रकाश पांडेय, संतोष कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।





