Search

October 16, 2025 10:02 pm

खान निरीक्षक ने किया चेकपोस्टों का औचक निरीक्षण, अवैध खनन पर जताया जीरो टॉलरेंस।

पाकुड़, 16 अक्टूबर: पाकुड़िया अंचल में आज खनन निरीक्षक सुबोध सिंह और नवीन कुजूर ने गणपुरा, बेनाकुड़ा, पाकुड़िया थाना और राधानगर स्थित खनन चेकपोस्टों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खनन निरीक्षकों ने वाहनों की आवाजाही, चालान, परिवहन अनुमति पत्र, रॉयल्टी स्लिप और संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की। खनन निरीक्षक सुबोध सिंह ने कर्मियों को निर्देश दिया कि बिना वैध दस्तावेजों वाले किसी भी वाहन को गुजरने न दिया जाए और खनिज परिवहन में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखी जाए। सुबोध सिंह ने कहा कि अवैध खनन और अवैध परिवहन पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत नियमित जांच अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेकपोस्टों पर अभिलेखों के रख-रखाव, निगरानी रजिस्टर के अद्यतन और सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने यह भी बताया कि एनजीटी द्वारा लगाया गया प्रतिबंध 15 अक्टूबर को समाप्त हो गया है, जिसके बाद खनन और परिवहन कार्यों की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया।

img 20251016 wa00286891540335080963656
img 20251016 wa00272973942871957554059

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर