Search

April 7, 2026 9:15 pm

विधायक निसात आलम का जनसंवाद, गांव पहुंचकर सुनीं समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा।

पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को सदर प्रखंड के शाहबाजपुर और भवानीपुर पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिया। जनचौपाल के दौरान विधायक ने कहा कि क्षेत्र का समग्र एवं सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर देते हुए कहा कि उनका लक्ष्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण और सुलभ चिकित्सा सुविधा पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सर्वे एवं पंजीकरण प्रक्रिया को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। साथ ही लोगों से अपील की कि वे अपने दस्तावेजों की जांच स्वयं करें और यदि नाम, पता या किसी अन्य विवरण में त्रुटि हो तो समय रहते सुधार कराएं, ताकि भविष्य में किसी भी सरकारी योजना के लाभ से वंचित न होना पड़े। दौरे के क्रम में ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस पर विधायक ने मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद उर्फ बकुल, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, प्रखंड पर्यवेक्षक अशोक दास, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, देबू विश्वास, सरफराज अहमद, युवा जिला अध्यक्ष बिलाल शेख सहित कई लोग उपस्थित थे।

img 20260407 wa00341927300557577790481
img 20260407 wa00335266091313907061800

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!