कहा— हेमंत सोरेन की ‘अबुआ सरकार’ वादों को जमीन पर उतारने वाली सरकार
इकबाल हुसैन
पाकुड़िया: महेशपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने गुरुवार को पाकुड़िया सिद्धू-कान्हू मोड़ स्थित झामुमो कार्यालय में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने गरीब, असहाय एवं बुजुर्ग लाभार्थियों को कंबल प्रदान किए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि ठंड के मौसम को देखते हुए जरूरतमंदों की सहायता करना प्राथमिकता है। इसी क्रम में पंचायत स्तर पर भी कंबल वितरण किया जाएगा, ताकि कोई भी गरीब या असहाय ठंड से प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ‘अबुआ सरकार’ है, जो अपने हर वादे को निभाने वाली सरकार है। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सेवा भाव से कार्य करना आवश्यक है।
विधायक ने मौके पर उपस्थित सभी लोगों को नववर्ष, क्रिसमस, सोहराय एवं वंधना पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, बुद्धिजीवी जिला अध्यक्ष देबीलाल हंसदाक, उपाध्यक्ष अशोक भगत, अल्पसंख्यक सचिव अब्दुल बनीज, जिला संगठन सचिव मुनिराम मरांडी, कालिदास टुडू, लालबाबू अंसारी, विश्वजीत दास, कुबराज मरांडी, मोईन आलम, शाहजहां अंसारी, अनिसूर रहमान, सिकंदर अली, सुनील टुडू सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






