Search

March 24, 2026 7:58 am

एम.सी.टी.सी. की और से क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच के उद्घाटन में पहुंचे विधायक।

इकबाल हुसैन

महेशपुर हाई स्कूल मैदान में एम.सी.टी.सी की ओर से रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल खेल का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता के फाइनल खेल में मुख्य अतिथि के रूप में महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी , झामुमो जिला सचिव माईकिल मुर्मू , एसडीपीओ श्री विजय कुमार , प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद शामिल हुए । वही फाइनल खेल सैंतिया बनाम जंगीपुर के बीच हुआ जिसमें जंगीपुर की टीम ने 171 रन का टारगेट दिया था ।वही सैतिया की टीम ने 15 वें ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया।विजेता टीम को मुख्य अतिथि ने प्रथम पुरस्कार के रूप में 80,000 रूपए नगद एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 50,000 रूपए नगद एवं ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया । वही मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दिए, साथ ही आगे और भी बेहतर प्रदर्शन करने की बातें कही । इस आयोजन को सफल बनाने में अभिषेक कुमार सिंह, बिपुल दास,मिठू सिंह,बुड़ो सिंह, बिक्की राय, अमित सिंह,जय सिंह , रिजू सिंह ,उदय रविदास समेत क्लब के सभी सदस्यों को मुख्य अतिथि ने धन्यवाद दिया।इस मौके पर मैनुद्दीन अंसारी, नसीम अहमद,लाल मुहम्मद अंसारी,मो.असद, संतोष हेम्ब्रम, बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन,गाजी मंडल,निरोज मड़ैया, मो.सामु,सादेकुर रहमान,मो.हसन,मो.मिन्हाजुद्दीन,अंसारूल हक,शाहलूम सेख, अंजनी भगत,मालेख सेख, तौसीफ इकबाल,डार्फी सेख,अखलाकुर रहमान,समेत सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे।

img 20250316 wa00333557430891676688331
img 20250316 wa00328754819259597056506

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर