Search

September 13, 2025 2:12 pm

मुखिया संघ की बैठक में मानदेय व वित्तीय राशि की कमी को लेकर नाराजगी

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया: पंचायत भवन में शनिवार को मुखिया संघ की बैठक मुखिया कालेश्वर हेम्ब्रम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बनियापसार पंचायत की मुखिया सलोमी बेसरा ने कहा कि मुखियाओं का मानदेय कई दिनों से नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा को देखते हुए सरकार को अब तक मानदेय जारी कर देना चाहिए। बैठक में सभी पंचायतों के मुखियाओं ने 15वें वित्त आयोग की राशि पंचायतों तक न पहुँचने पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि इस वजह से कई विकास योजनाएँ ठप पड़ी हुई हैं। बैठक में समन्वय समिति की बैठक करने और मुखिया संघ को और मजबूत बनाने की भी चर्चा हुई। मौके पर प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी, बनियापसार पंचायत की मुखिया सलोमी बेसरा, तेतुलिया पंचायत की मुखिया मोनिका सोरेन, पाकुड़िया पंचायत की मुखिया अनिता सोरेन, राजपोखर पंचायत की ललिता टुडू, बड़ा सिंहपुर पंचायत के मुखिया कालेश्वर हेम्ब्रम, गणपुरा पंचायत की मुखिया शुशीला मरांडी, खकसा पंचायत की मुखिया ब्रेन्तियुस हेम्ब्रम सहित कुल 18 पंचायतों के मुखिया उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर