Search

March 19, 2026 10:13 pm

पाकुड़ में बिना अनुमति पैतृक जमीन पर खदान लीज देने का मामला, मुंशी किस्कु ने उपायुक्त से की शिकायत

मेरी पुश्तैनी जमीन छीन ली गई” – मुंशी किस्कु

पाकुड़: पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी ओपी इलाके के सुंदरपहाड़ी गांव निवासी मुंशी किस्कु ने उपायुक्त, पाकुड़ को एक आवेदन सौंपकर अपनी पैतृक जमीन पर बिना सूचना व अनुमति के खदान लीज देने और अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की है।मुंशी किस्कु के अनुसार, खाता संख्या 27 के अंतर्गत आने वाले प्लॉट नंबर 4, 7, 18, 45, 369, 415, 559, 786 एवं 1140 उनकी पैतृक संपत्ति हैं, जिन पर वर्षों से उनका और उनके परिजनों का कब्जा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में इन जमीनों को खदान लीज के लिए चयनित कर दिया गया है, जिसकी न तो उन्हें कोई जानकारी दी गई और न ही उनसे अनुमति ली गई।उन्होंने बताया कि कुछ लोगों द्वारा जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश की जा रही है, और जब वे इसका विरोध करते हैं तो उन्हें धमकी और मारपीट का सामना करना पड़ता है, जिससे उनकी जानमाल की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है।
मुंशी किस्कु ने उपायुक्त से मांग की है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए, खदान लीज की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए और उनकी जमीन को अवैध कब्जाधारियों से मुक्त कर उन्हें न्याय दिलाया जाए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर