Search

March 17, 2026 10:18 am

मुर्मू स्टार ने जीता कपड़ा बॉल प्रतियोगिता का खिताब

प्रखंड के क्षेत्रा भेटाटोला पंचायत अंतर्गत अहिल्यापुर गांव के खेल मैदान में झारखंड नव युवा क्लब अहिल्यापुर की ओर से रविवार को तीन दिवसीय कपड़ा बॉल प्रतियोगिता का फाइनल खेल का आयोजन किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता के फाइनल खेल में मुख्यातिथि के रूप में झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता मैनुद्दीन अंसारी,एनामुल हक, संतोष हेम्ब्रम शामिल हुए। मुख्यातिथि के पहुंचते ही आयोजकों के द्वारा आदिवासी रिति-रिवाज से उनकी जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। फाइनल खेल का शुभारम्भ मुख्यातिथि ने कपड़ा बॉल को आसमान में किक मारकर किया। वही कपड़ा बॉल का फाइनल खेल तालाटोला बनाम मुर्मू स्टार के बीच हुआ, जिसमें मुर्मू स्टार की टीम ने तालाटोला की टीम को पेनाल्टी से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को मुख्यातिथि एनामुल हक और मैनुद्दीन अंसारी ने प्रथम पुरस्कार के रूप में 50,000 (पचास हजार) रूपए नगद एवं उपविजेता टीम को संतोष हेम्ब्रम ने 40,000(चालीस हजार) रूपए नगद देकर पुरस्कृत किया। वही मुख्यातिथि ने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दिए, साथ ही आगे और भी बेहतर प्रदर्शन करने की बातें कही। वही मुख्यातिथि संतोष हेम्ब्रम ने सभी खेल प्रेमियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि। अच्छे खिलाड़ी अपने खेल में उत्कृष्टता प्राप्त करते हैं। वह टीम वर्क, दृढ़ संकल्प और खेल कौशल जैसे महत्वपूर्ण गुणों में माहिर होते हैं। वे मैदान के अंदर और बाहर हमेशा लोगों को प्रेरित करते हैं। एक अच्छा खिलाड़ी कड़ा अभ्यास करता है, गलतियों से सीखता है और हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करता है। खेल शरीर के लिए बेहतर के साथ-साथ हमें अनुशासन एवं प्रेम की भावना सीखाते हैं। इस मौके पर निरोज मड़ैया,केताबुल शेख,विशोप सोरेन (पंचायत अध्यक्ष),नारेश मुर्मू (पंचायत रोलाग्राम के मुखिया),राजु मुर्मू (पंचायत भेटाटोला के मुखिया), मेला के अध्यक्ष फागू हेम्ब्रम, सचिव बाबुधन किस्कू, प्रेमप्रकाश टुडू, राकेश टुडू, सुरेश टुडू, अगस्टिन सोरेन सहित क्लब के सभी सदस्य एवं काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

img 20250525 wa00179045779002794711193

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर