Search

September 30, 2025 6:41 pm

झामुमो प्रखंड समिति की बैठक में प्रखंड अल्पसंख्यक मोर्चा का गठन, मुसारफ हुसैन बने अध्यक्ष।

पाकुड़, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड समिति की बैठक शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष मुस्लोद्दीन शेख की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम शामिल हुए। बैठक में प्रखंड अल्पसंख्यक मोर्चा का गठन किया गया।।सर्वसम्मति से प्रखंड अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मुसारफ हुसैन, उपाध्यक्ष (1) गयना मरांडी, (2) खबीर शेख, (3) फिरोज आलि, सचिव लखन हेम्बरम, संगठन सचिव खैरुल, सह सचिव हाजिकुल और कोषाध्यक्ष आंसारुल चुने गए। नवगठित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पार्टी के महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने सभी से संगठन को मजबूत करने और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जन कल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण इलाकों तक पहुँचाने का काम करने का आह्वान किया।।बैठक में जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला सचिव दिलीप मरांडी, प्रखंड सचिव राजेश सरकार, अन्य पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

img 20250920 wa0043655709419548997162

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर