Search

May 6, 2026 7:29 am

दुर्गापूजा पर सैकड़ों गरीब महिलाओं के बीच युवाओं ने किया वस्त्र का वितरण, खुशियों से खिले चेहरे

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): वर्षो की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा के अवसर पर हिरणपुर के युवाओ ने गरीब , बेसहारा महिलाओ के बीच वस्त्र का वितरण किया। डांगापाड़ा में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह व पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार दास के हाथों काफी संख्या में महिलाओ को साड़ी दी गई। जिससे महिलाओ के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इसके पूर्व युवाओ ने जबरदहा , हाथकाठी , सुंदरपुर आदि जगहों में भी गरीब लोगों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया। जहां युवाओ की टोली ने घर घर मे जाकर महिलाओ को साड़ी का वितरण किया। थाना प्रभारी ने बताया कि हिरणपुर के युवाओ की यह सराहनीय पहल है। गरीब लोगों की सेवा करना परम् धर्म है। जो कभी व्यर्थ नही जाता। सभी को आगे बढ़कर गरीबो की सहयोग करना आवश्यक है। वही चंदन भगत ने बताया कि युवाओ द्वारा वर्षो से गरीब बेसहारा लोगो के लिए सेवा भाव से कार्य करते आ रहा है। जिससे कि गरीबो के चेहरे पर खुशी की झलक दिख सके। बताते चले कि युवाओ द्वारा कोविड के दौरान विषम परिस्थितियों के बीच गरीब लोगों को निस्वार्थ भाव से सेवा की। जो आज के समय प्रेरणादायक बनी हुई है। समाजसेवा को लेकर चंदन भगत को दिल्ली में इस माह सम्मानित भी किया गया है।। इस अवसर पर युवा मुकेश कुमार व चंदन स्वर्णकार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!