सानू कुमार
न्यायिक दंडाधिकारी पाकुड़ के न्यायालय में दायर परिवाद संख्या 751/2025 के निर्देशानुसार महेशपुर- गढ़बाड़ी गांव निवासी जितेन माल के साथ धोखाधड़ी व जालसाजी कर 4 लाख 92 हजार रूपए ठगी करने के मामला दर्ज की गई है. परिवादी ने महेशपुर- गढबाड़ी गांव निवासी उज्ज्वल झा व कागजपुर गांव निवासी हबीबुल शेख, हारू शेख, अजीजुल शेख के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में स्थानीय थाने में थाना कांड संख्या 170/ 26 के सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है.






