Search

October 3, 2026 10:31 pm

दुर्गा पूजा में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, हुड़दंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।

सानू कुमार

महेशपुर। दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सुरक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर शनिवार को महेशपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में एसडीपीओ विजय कुमार, सीओ संजय कुमार सिन्हा और थाना प्रभारी अजय कुमार उपाध्याय ने पूजा समितियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पूजा के दौरान डीजे और साउंड सिस्टम बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पदाधिकारियों ने पूजा समितियों को पंडालों में सीसीटीवी कैमरे और अग्निशमन यंत्र लगाने, भीड़ नियंत्रण एवं भगदड़ से बचाव के लिए विशेष इंतजाम करने तथा रूट चार्ट तैयार रखने का निर्देश दिया। साथ ही वॉलेंटियर की सूची और लाइसेंस की छायाप्रति थाना में जमा करने को कहा। संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पूजा समितियां जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाएं। बैठक में अमल राय, राम नारायण भगत, शंकर भगत, सोनू चौरसिया, साधन झा, परेश घोष, बूड़ो सिंह, अनिकेत सिंह, सौरभ गुप्ता, महबूब आलम समेत विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य मौजूद थे।

img 20261003 wa00181749447009005374630
img 20261003 wa0019233657513861242012

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!