Search

October 29, 2026 4:11 am

बंगाल के ढाक-ढोल और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई भावभीनी विदाई

हिरणपुर (पाकुड़): बुधवार को डांगापाड़ा में वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य रूप से देवी मां की प्रतिमा विसर्जन की गई। जहां बंगाल से आये ढाकढोल की मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। देवी मां की आरती के बाद विसर्जन जुलूस निकाली गई। जिसमें सेकड़ो की संख्या में महिला पुरुष श्रधालुओ ने भाग लिया। काफी उल्लास के साथ निकाले गए विसर्जन कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहा , बंगाल की महिला पुरुषों की ढाकढोल। जो मनमोहक नृत्य करते हुए मधुर ध्वनि की प्रस्तुति की। वही इस अवसर पर जमकर आतिशबाजी हुई। जिससे उपस्थित लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया। इसके पूर्व मंगलवार को गांव में भव्य मेला का भी आयोजन किया गया था। इस अवसर पर पूजा कमिटी के अध्यक्ष मोहनलाल भगत , ओम भारती , बिट्टू भगत , संतोष सेन , सोनू भगत , सपन सेन आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!