हिरणपुर (पाकुड़): थाना क्षेत्र के एक गांव से बीते मंगलवार को भगा लिये गए नाबालिग लड़की को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 घंटे के अंदर पटना (बिहार) रेलवे फ्लेटफॉर्म से बरामद किया। वहीं दो आरोपी को भी मौके से पकड़ा गया। जो लड़की को पुणे मुंबई ले जाने के प्रयास में था। 14 वर्षीया लड़की गांव में स्थित विद्यालय के लिए बिना ड्रेसकोड में घर से निकली थी। जो विद्यालय न पहुंचकर अचानक गायब हो गई। परिवार के लोगों द्वारा काफी खोजबीन करने के बावजूद नहीं मिला। इसको लेकर शाम पांच बजे पुलिस को जानकारी दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की की सहेलियों से काफी देरतक पूछताछ कर आवश्यक जानकारी प्राप्त किया । इसके बाद घर में रखे हुए लड़की के मोबाइल को खंगाला गया । जिससे पुलिस को मिला कि पुणे के अमर शेख नामक युवक से मोबाइल पर संपर्क हुआ है। जो बीते आठ माह से संपर्क में था । मोबाइल पर मिले ट्रेन की टिकट , जो पटना से उज्जैन व उज्जैन से पुणे तक की दो टिकट पाया गया। पुलिस ने इसको आधार बनाते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए एसआई गौतम कुमार दास व गौतम कुमार को मंगलवार रात को ही पटना के लिए भेजा गया । जो सुबह करीब छह बजे पटना स्टेशन के प्लेटफार्म में नाबालिग लड़की को बरामद किया व प्रेमी सहित अन्य एक आरोपी युवक को भी पकड़ा । मिली जानकारी के अनुसार लड़की घर से करीब 400 मीटर दूरी पर आकर एक टेंपो में चढ़ गई। जिसके साथ दो युवक भी था। तीनों गांव से बरहरवा पहुंचा व ट्रेन से मानसी भागलपुर में आया। वहां से पटना पहुंचा। उज्जैन की ट्रेन साढ़े 11 बजे रहने के कारण तीनों इंतजार में बैठा हुआ था कि दोनों आरोपी पुलिस के हाथों पकड़ा गया। इस संबंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को पटना से गिरफ्तार किया गया। जिसे थाना लाया जा रहा है। मामले की गहन जांच की जा रही है। बहरहाल पुलिस की इस कार्रवाई से लड़की की जान बच गई। नहीं तो कुछ भी अनहोनी घटना लड़की के साथ घटने की अंदेशा बनी हुई थी।






