Search

April 6, 2026 11:58 pm

रहस्यमयी तरीके से लापता युवक, तीन दिन बाद भी सुराग नहीं—तकनीकी जांच में जुटी पुलिस।

घर से निकला पर गैरेज तक नहीं पहुंचा संदीप, मोबाइल बंद—सीडीआर के सहारे तलाश तेज

अमड़ापाड़ा/पाकुड़: थाना क्षेत्र के बासमती इलाके से 19 वर्षीय युवक संदीप कुमार यादव के लापता होने का मामला अब रहस्यमय होता जा रहा है। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने जांच को तेज कर दिया है और अब तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पड़ताल की जा रही है। परिजनों के मुताबिक, संदीप शुक्रवार (3 अप्रैल) की सुबह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वह अपने कार्यस्थल तक पहुंचा ही नहीं। देर शाम तक घर नहीं लौटने और मोबाइल फोन बंद मिलने के बाद परिवार की चिंता बढ़ गई। काफी तलाश के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर अमड़ापाड़ा थाना में सूचना दी गई।
पुलिस जांच में यह अहम तथ्य सामने आया है कि संदीप उस दिन अपने नियमित गैरेज तक भी नहीं पहुंचा था। इसके बाद मामला और संदिग्ध हो गया है। अब पुलिस यह जानने में जुटी है कि घर से निकलने के बाद वह किन लोगों के संपर्क में था और उसकी आखिरी लोकेशन कहां दर्ज हुई। परिजनों का कहना है कि संदीप का किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं थी, जिससे उसका अचानक लापता होना कई सवाल खड़े कर रहा है। थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ने बताया कि युवक की तलाश के लिए सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच जारी है। मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) मंगवाया गया है और तकनीकी टीम की मदद से हर संभावित सुराग को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने भरोसा जताया है कि जल्द ही युवक को सकुशल बरामद कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!