पाकुड़: नगर थाना पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत शुक्रवार की रात बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने चार अलग-अलग वारंटियों को उनके ठिकानों से दबिश देकर गिरफ्तार किया है। सभी को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत न्यायिक हिरासत में भेजा गया।नगर थाना प्रभारी प्रयाग दास ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार मिल रही सूचनाओं और सक्रिय पुलिस गश्ती दल की मदद से यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में मो. इक़बाल, पिता स्व. इशाक मिलन, निवासी काली भाषाण पोखर, थाना नगर, जिला पाकुड़, नब कुमार नाग, पिता गौर नाग, निवासी हाई स्कूल रोड, आनंदपुर, थाना नगर, जिला पाकुड़, विष्णु उर्फ कालू प्रसाद, पिता स्व. जून कर्मकार, निवासी मिस्त्रीपाड़ा, थाना नगर, जिला पाकुड़,विष्णु घोष उर्फ विष्णु यादव, पिता निर्मल कुमार यादव, निवासी गोवालपाड़ा, थाना नगर, जिला पाकुड़ शामिल हैं।थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपियों पर पहले से न्यायालय द्वारा वारंट जारी था। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से इन्हें पकड़ा जा सकानगर थाना द्वारा चलाया गया यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा ताकि फरार अपराधियों को कानून के दायरे में लाया जा सके।









