Search

February 16, 2026 6:42 pm

14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत, पीडीजे की अध्यक्षता में तैयारी बैठक, बीमा मामलों के अधिक निपटारे पर जोर

पाकुड़ में आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दिवाकर पांडेय की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में बीमा कंपनी के अधिवक्ताओं और मेडिएटर अधिवक्ताओं के साथ लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नालसा, नई दिल्ली एवं झालसा, रांची के निर्देशानुसार आयोजित बैठक में अधिक से अधिक मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। पीडीजे ने अधिवक्ताओं को निर्देश दिया कि वे लोक अदालत से पूर्व संबंधित पक्षकारों से समन्वय कर मामलों को सुलझाने की पहल करें। बैठक में अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, डालसा सचिव रूपा बंदना किरो समेत बीमा कंपनियों के अधिवक्तागण और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर