Search

March 20, 2026 6:29 pm

राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन,सुजल गांव बनाने हेतु दिलाई गई शपथ।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़) प्रखंड के सभागार भवन में गुरुवार को राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में पंचायती राज संस्थाओं की क्षमता, प्रगति एवं संभावनाओं पर विचार विमर्श चर्चा किया गया।इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के अवसर पर लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सभी ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष ग्राम सभा, बाल सभा एवं महिला सभा का आयोजन किया जा रहा है साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति गठन किया जायगा। इसी क्रम में आज प्रखंड स्तर के कार्यक्रम में उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के कामकाज में सामुदायिक सहभागिता प्रोत्साहन, जन जागरुकता, पंचायती राज संस्थाओं की उपलब्धियों आदि से संबंधित गतिविधियों एवं चर्चा करते हुए ग्राम पंचायत को प्रदत्त शक्तियों पर कृत कार्रवई, एवं स्वच्छ सुजल गाँव बनाने के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा सुजल गांव बनाने हेतु शपथ दिलाई गई। वहीं इस कार्यक्रम में पाँच पंचायत समिति को योजनाओं की स्वीकृति पत्र प्रदान की गई, पाँच पंचायती राज संस्थाओं को इमारती और फलदार पौधों का वितरण सहित पेयजल व्यवस्था हेतु सांकेतिक रूप से मिट्टी का घड़ा वितरण किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, प्रखंड कृषि पदाधिकारी के. सी. दास, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मानिक दास, जन्मजय बाउरी सहित काफ़ी संख्या में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर