Search

June 25, 2025 10:38 am

नेताजी दुर्गोत्सव समिति का श्रमदान दिवस: माँ दुर्गा मंदिर निर्माण के लिए सामुदायिक सहयोग।

1993 से निरंतर दुर्गा पूजा आयोजन की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मंदिर निर्माण की दिशा में कदम।

सतनाम सिंह

पाकुड़ में रविवार को बलिहारपुर के महादेवी पथ पर नेताजी दुर्गोत्सव समिति पाकुड़ द्वारा माँ दुर्गा मंदिर निर्माण के लिए श्रमदान दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अनेक मोहल्लावासी और समिति के सदस्यों ने निष्ठापूर्ण श्रमदान दिया, ताकि माँ दुर्गा का मंदिर समय पर पूर्णरूप से तैयार हो जाए। श्रमदान सुबह ६ बजे से प्रारम्भ हुआ और देर शाम तक चला, जिसमें व्यस्यक, महिला और युवा ने बराबर हिस्सा लिया। श्रमदान का नेतृत्व सेवानिवृत प्रधानाचार्य श्री नारायण मंडल के द्वारा किया गया। नेताजी दुर्गोत्सव समिति पाकुड़ द्वारा १९९३ से माँ दुर्गा पूजा का आयोजन होता आ रहा है। इस वर्ष समिति द्वारा जनभागीदारी से बलिहारपुर में भूमि क्रय कर मंदिर निर्माण का कार्य प्रारम्भ किया गया है। कार्यक्रम का सफल आयोजन के लिए निवर्तमान वार्ड पार्षद कृष्णा शर्मा, प्रकृति मंडल, निखिल मंडल, कंचन मंडल, गायत्री मंडल, संतोष कुंडू, प्रकाश मंडल, सुभेंदु मंडल, नबेंदु मंडल, तुहिन कुंडू, राहुल शर्मा, नवीन यादव, सनत मंडल, डीप मंडल, प्रसन्नजीत मंडल, सोमू डे, मधुसदन मंडल, करण मंडल, प्राप्ति डे, रिया आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके पश्चात आगामी दुर्गा पूजा के सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित की गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर