Search

March 17, 2026 4:44 am

उत्क्रमित उच्च विद्यालय डांगापाड़ा ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल की असाधारण सफलता, 98 में से 97 छात्र उत्तीर्ण।

राहुल दास

पाकुड़: हिरणपुर स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय डांगापाड़ा ने इस वर्ष की मैट्रिक परीक्षा में शानदार परिणाम हासिल कर क्षेत्र के शैक्षणिक मानकों को ऊँचा किया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि कुल 98 में से 97 छात्रों ने परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है, जो एक अभूतपूर्व उपलब्धि है।विद्यालय के टॉपर ने 500 में से 449 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस वर्ष 9 छात्रों ने 400 अंकों का लैंडमार्क पार किया है। 72 छात्र प्रथम श्रेणी और 25 छात्र द्वितीय श्रेणी में पास हुए हैं। एक छात्रा परीक्षा के एक विषय में अनुपस्थित रहने के कारण परीक्षा पूरी नहीं कर सकी, लेकिन उनकी मेहनत को भी सराहा गया है।प्रधानाध्यापक ने बताया कि यह सफलता केवल छात्रों की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि इसमें अभिभावकों, ग्रामवासियों, शिक्षकों और विद्यालय समिति के सदस्यों के समर्पित योगदान का भी बड़ा हाथ है। विशेष रूप से बी.एड. ट्रेनी शिक्षकों ने भी अपनी भूमिका निभाई है।विद्यालय सीमित संसाधनों और सुदूर क्षेत्र में होने के बावजूद इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि समर्पण और कड़ी मेहनत से कोई भी बाधा सफलता के मार्ग में नहीं आ सकती। प्रधानाध्यापक ने कहा कि यह परिणाम क्षेत्र के सभी बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और आने वाले वर्षों में और भी बेहतर परिणाम प्राप्त करने का संकल्प लिया जाएगा।विद्यालय परिवार और स्थानीय समुदाय ने इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया है और सभी ने भविष्य में शिक्षा को और प्रोत्साहित करने का आह्वान किया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर