Search

October 11, 2026 12:34 am

वंदे मातरम् के 150 वर्ष, 7 नवंबर को पूरे जिले में गूंजेगा राष्ट्रगीत, सुबह 10:02 बजे सभी सार्वजनिक स्थलों पर होगा सामूहिक गायन।

पाकुड़। “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश के साथ पाकुड़ जिला भी राष्ट्रीय गीत के सामूहिक गायन का साक्षी बनेगा। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 7 नवंबर को पूर्वाह्न 10:02 बजे सभी सार्वजनिक स्थलों, सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में वंदे मातरम् का एक साथ गायन किया जाएगा। पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड, रांची के पत्रांक-520 दिनांक 03 नवंबर 2025 के आलोक में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उपायुक्त पाकुड़ ने इस संबंध में सभी विभागों, संस्थानों एवं शैक्षणिक संस्थाओं को निर्देश दिया है कि निर्धारित समय पर राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन सुनिश्चित करें। निर्देश के अनुपालन में जिला शिक्षा पदाधिकारी पाकुड़ ने सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के प्राचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्राचार्य, प्रधान शिक्षक एवं वार्डन को आदेश जारी किया है कि 7 नवंबर को ठीक पूर्वाह्न 10:02 बजे विद्यालय परिसर में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन आयोजित किया जाए। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करना और देश के गौरवशाली इतिहास को याद दिलाना है। इस मौके पर जिलेभर में स्कूलों, कार्यालयों व सार्वजनिक स्थलों पर एक साथ राष्ट्रगीत की स्वर लहरियां गूंजेंगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!