Search

February 11, 2026 9:27 am

शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता गांधी को नमन, समाहरणालय में रखा गया दो मिनट का मौन।

उपायुक्त ने कुष्ठ, फाइलेरिया उन्मूलन और सड़क सुरक्षा को लेकर दिलाई शपथ

पाकुड़। शहीद दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पाकुड़ समाहरणालय सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपायुक्त मनीष कुमार सहित जिले के वरीय पदाधिकारियों और कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि 30 जनवरी देश के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को याद करने का दिन है, जिन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं।
उपायुक्त ने बताया कि हर वर्ष 30 जनवरी से स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान की शुरुआत की जाती है, जिसका उद्देश्य कुष्ठ रोग को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना और लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही इस बीमारी से मुक्ति का सबसे बड़ा हथियार है। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मियों को कुष्ठ रोग उन्मूलन, फाइलेरिया उन्मूलन और सड़क सुरक्षा माह के सफल संचालन को लेकर शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से जन-जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। शहीद दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी प्रखंडों के सरकारी कार्यालयों में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने महात्मा गांधी एवं शहीदों को याद किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर