Search

October 6, 2026 1:18 pm

बाजार के व्यापारियों से रिंकू सिंह का जनसंपर्क, मिला भरपूर समर्थन*ज रिंकू सिंह

पत्रकार – सौरभ मित्तल
मेदनीनगर: आज रिंकू सिंह ने शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्र में व्यापारियों से जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।
जनसंपर्क के दौरान बाजार के व्यापारियों ने रिंकू सिंह का हृदय से स्वागत किया। कई स्थानों पर फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया और व्यापारियों ने खुलकर समर्थन देने का वादा भी किया।
व्यापारियों ने कहा कि वे ऐसे जनप्रतिनिधि चाहते हैं जो उनकी समस्याओं को समझे और व्यापारिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम करे। रिंकू सिंह ने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों के हितों की रक्षा और बाजार क्षेत्र के विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
अभियान के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!