Search

September 13, 2025 5:39 pm

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में चमका खेलों का जुनून, 500 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा।

सतनाम सिंह

पाकुड़। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन ने रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में कबड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया, जिसमें जिले के सभी प्रखंडों से 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी और जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस केवल खेल का उत्सव नहीं बल्कि खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का प्रतीक है। उन्होंने हर घर से खिलाड़ी तैयार करने और ‘खेलेगा पाकुड़, खिलेगा झारखंड’ के नारे को साकार करने का संकल्प जताया। कार्यक्रम में जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष जवाहर सिंह, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धेंदु शेखर गांगुली, सचिव रणवीर सिंह, तथा हॉकी और कुश्ती संघ के प्रकाश सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। कबड्डी प्रतियोगिता के संचालन में तकनीकी अधिकारियों संजय भगत, किरण कुमारी, प्रीति कुमारी, कार्तिक कुमार, प्रिंस कुमार और भूषण यादव का विशेष योगदान रहा।

img 20250829 wa00986491104138172510709
img 20250829 wa00998957695946188606612
img 20250829 wa00974991510754891206124
img 20250829 wa01008773004447600077334

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर