Search

February 4, 2026 6:40 pm

गणतंत्र दिवस पर गोपीनाथपुर में कबड्डी का महासंग्राम, जिला-प्रखंड के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

पाकुड़। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पाकुड़ जिले के गोपीनाथपुर गांव में पहली बार ऐतिहासिक एकदिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन राम भक्त सेवा दल की ओर से झारखंड प्रदेश अध्यक्षा (मातृशक्ति) एवं जिला परिषद सदस्य 09 पाकुड़ पिंकी मंडल के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता में जिला व ग्राम स्तर के खिलाड़ियों के साथ-साथ राज्य स्तर के बालक व बालिका खिलाड़ियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि सनातनी सागर चौधरी ने किया। मौके पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष रतन भगत, सत्य सनातन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत चौबे, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव चंदन प्रकाश, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अमर ठाकुर और राजेश शाह सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कबड्डी प्रतियोगिता का संचालन पूरी तरह निष्पक्ष एवं अनुशासित रहा। नेशनल रेफरी व कोच संजय भगत, स्टेट रेफरी व कोच प्रीति कुमारी तथा स्टेट रेफरी व कोच अनुराग गोस्वामी ने तकनीकी मार्गदर्शन देते हुए प्रतियोगिता को उच्च स्तरीय खेल भावना के साथ संपन्न कराया। प्रतियोगिता को देखने के लिए गोपीनाथपुर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। ग्रामीणों ने आयोजन की सराहना करते हुए राम भक्त सेवा दल को धन्यवाद दिया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि खेल के माध्यम से वे अपने गांव, जिला, राज्य और देश का नाम रोशन करें। आयोजकों ने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से पाकुड़ जिले की छिपी प्रतिभाओं को मंच मिलेगा और आने वाले समय में जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएंगे। पूरे आयोजन में जोश, अनुशासन और खेल भावना का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

img 20260128 wa00272039006968351102716
img 20260128 wa00261410703939810520225

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर