प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के शुभ अवसर पर गुरुवार से लिट्टीपाड़ा में तीन दिवसीय24पहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। कमिटी के अध्यक्ष निपेन मंडल ने बताया कि 24पहर हरिनाम संकीरतन तीन दिन तक लगातार 72घंटे तक हरि नाम संकीर्तन होगा। गुरुवार से कीर्तन प्रारंभ हुई हैं जो शनिवार रात्रि को रास लीला के साथ समाप्त होगी। उन्होंने बताया पश्चिम बंगाल सहित झारखंड, बिहार के प्रसिद्ध कीर्तनिया दलों द्वारा गान प्रस्तुत किया जा रहा है। इस हरिनाम संकीर्तन से पूरा लिट्टीपाड़ा भक्तिमय हो गया।





