Search

March 21, 2026 6:16 am

तनवीर आलम की पहल पर चापाकल मरम्मत, ग्रामीणों में खुशी की लहर।

पाकुड़। झारखंड प्रदेश महासचिव तनवीर आलम की पहल पर गुरुवार जिले के झिकरहाटी पश्चिम पंचायत भवन परिसर में वर्षों से खराब पड़े चापाकल की मरम्मत की गई। इसके साथ ही पातालपुर गांव में भी दो चापाकलों को दुरुस्त कर पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाया गया। गर्मी के मौसम में जल संकट को देखते हुए यह कदम सराहनीय कदम माना जा रहा है। मरम्मत कार्य पूरा होते ही ग्रामीणों के चेहरे पर संतोष और खुशी झलकने लगी। पानी की किल्लत झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली और इस कार्य के लिए तनवीर आलम का आभार जताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह पंचायत स्तर पर बुनियादी सुविधाओं की ओर ध्यान दिया जाए, तो गांवों में रहने वाले लोगों की समस्याएं काफी हद तक कम हो सकती हैं। गौरतलब है कि तनवीर आलम द्वारा समय-समय पर ग्रामीण विकास को लेकर ऐसे सराहनीय कदम उठाए जाते रहे हैं।

img 20250417 wa00148543629827029679440
img 20250417 wa00152002967405594724185

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर