Search

March 18, 2026 1:46 am

सरना धर्म कोड के मुद्दे पर झामुमो का हल्ला बोल, 27 मई को पाकुड़ जिला मुख्यालय में होगा विशाल धरना प्रदर्शन।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़)लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले चारों प्रखंड हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा व गोपीकांदर प्रखंड के कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू के रूडगू स्थित आवासीय कार्यालय में सम्पन्न हुई,जिसकी अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष एजाजुल ईस्लाम ने की।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू शामिल हुए। वही मंच का संचालन जिलाध्यक्ष एजाजुल ईस्लाम ने किया।बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा बिना सरना धर्म कोड/ आदिवासी धर्म कोड लागू किये बिना जातिगत जनगणना किये जाने के विरोध में आगामी 27 मई दिन मंगलवार को जिला मुख्यालय में होने जा रहे विशाल धरना प्रदर्शन के सफल आयोजन को लेकर चर्चा हुई।बैठक को संबोधित करते हुए लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि विगत दिनों भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा पुरे देश मे जातिगत जनगणना करवाने का निर्णय लिया गया है, जिसकी मांग हमारी पार्टी वर्षो से करती आ रही थी।परंतु हमारे राज्य के लोकप्रिय युवा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की सरकार द्वारा सरना कोड/आदिवासी धर्म कोड विधेयक को झारखंड विधानसभा से पारित कर राज्यपाल के माध्यम से केंद्र के पास अनुमोदन के लिए भेजा गया था। परंतु आज 5 वर्षो के उपरांत भी उक्त विधेयक पर केंद्र सरकार द्वारा कोई निर्णय नही लिया गया जो कि भाजपा की आदिवासी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। इसलिए सरना धर्म कोड/आदिवासी धर्म कोड को लागू किये बिना झारखंड मुक्ति मोर्चा राज्य में जातिगत जनगणना नही होने देगी। इसके विरोध में झामुमो कार्यकर्ता आगामी 27 मई दिन मंगलवार को एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर कड़ा विरोध दर्ज करेगा और भाजपा के आदिवासी विरोधी मानसिकता को उजागर करने का काम करेगी।वही जिलाध्यक्ष एजाजुल इस्लाम ने अपने संबोधन में कहा कि झामुमो आदिवासियों के हक अधिकार की लड़ाई वर्षों से लड़ती आ रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार आदिवासीयों के हक की लड़ाई लड़ते हुए अपने कार्यकाल में झारखंड विधानसभा से आदिवासी धर्म कोड/सरना धर्म कोड विधेयक को पास कर केंद्र के पास अनुमोदन के लिए भेजने का काम किया,परंतु आज तक आदिवासी को अलग धर्म कोड नही दिया गया।यह भाजपा के चाल व चरित्र को दर्शाता है।भाजपा मुँह में राम बगल में छुरी वाली राजनीति करने का काम कर रही है,लेकिन झामुमो इस अन्याय को बर्दाश्त नही करेगी। जब तक आदिवासी धर्म कोड लागू नही होता है,तब तक राज्य में जातिगत जनगणना नही होने दी जाएगी। इसके लिए जिले के सभी प्रखंडों से सैकड़ो की संख्या में लोग पहुचेंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे।वही जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने अपने संबोधन में झामुमो के विचारों जो रखते हुए आगामी 27 मई को होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन में भारी संख्या में पहुँचने की अपील की। मौके पर केंद्रीय सदस्य सुनील टुडू, केंद्रीय सदस्य निशा शबनम हांसदा, केंद्रीय सदस्य पोलिना मुर्मू, जिला संगठन सचिव मुस्लेउद्दीन अंसारी, जिला संगठन सचिव तरुण मंडल, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, सचिव सरकार टुडू, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, सचिव जावेद आलम, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, सचिव जहीरुद्दीन मियां, गोपीकांदर प्रखंड अध्यक्ष संतोष मरांडी, सचिव सुलेमान हांसदा, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, अब्दुल गनी, मंसूर आलम, जीतू मंडल, मंटू भगत, संजीत भगत, रंजन साहा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

img 20250521 wa00063778767171456014977

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर