Search

February 18, 2026 11:19 pm

भव्य नामांकन रैली के साथ मंगल सिंह का जन्मदिन बना शक्ति प्रदर्शन, रिंकू सिंह ने भरा मेयर पद का पर्चा

पत्रकार – सौरभ मित्तल

मेदिनीनगर:पूर्व प्रथम उपमहापौर राकेश कुमार सिंह उर्फ़ मंगल सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर को चुनावी उत्सव में बदल दिया। इसी क्रम में उन्होंने अपनी धर्मपत्नी रिंकू सिंह के महापौर पद के नामांकन के साथ भव्य नामांकन रैली का आयोजन किया। इस रैली में लाखों की संख्या में समर्थक उमड़े, जिन्होंने स्वेच्छा से उपस्थित होकर पूर्ण निष्ठा और मजबूती के साथ साथ देने का भरोसा दिलाया।
नामांकन के पश्चात महापौर प्रत्याशी रिंकू सिंह ने जनता का अभिवादन करते हुए कहा कि यदि उन्हें सेवा का अवसर मिलता है, तो शहर में वर्षों से लंबित अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा,
“मैं सिर्फ पद के लिए नहीं, बल्कि काम करके यह दिखाने आई हूं कि एक मेयर कैसा होता है और मेयर का काम किस तरह किया जाता है।”
उन्होंने जनता से आशीर्वाद और सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शहर के विकास, जनहित और पारदर्शी प्रशासन के लिए वह पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर