Search

September 16, 2026 5:22 am

खेल प्रतिभाओं को डीसी मेघा भारद्वाज का संबल, तीन खिलाड़ियों को मिली साइकिलिंग किट।

कहा- नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत से लक्ष्य हासिल करें खिलाड़ी

पाकुड़। जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने पहल तेज कर दी है। मंगलवार को उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन प्रतिभावान खिलाड़ियों को साइकिलिंग किट देकर उनका उत्साह बढ़ाया। डीसी ने खिलाड़ियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें नियमित अभ्यास और पूरी लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
साइकिलिंग किट पाने वालों में पीएम श्री हरिणडांगा प्लस टू विद्यालय के समीर अंसारी, जिला सीएमएसई राज प्लस टू विद्यालय के राज कुमार और आदर्श बिल्टू मध्य विद्यालय के देव रमानी शामिल हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों को जरूरी सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है। उन्होंने खिलाड़ियों से अपने खेल कौशल को निखारकर जिला और राज्य का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!