Search

March 30, 2026 10:01 am

तोड़ाई में हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत व दो घायल।

तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने खड़ी हाइवा को टक्कर मारे जाने से हुआ हादसा।

दोनों घायलों की स्थिति भी गम्भीर।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): पाकुड़ – हिरणपुर मुख्य पथ के तोडाई स्थित निर्माणाधीन भाजपा कार्यालय निकट शनिवार रात खड़ी हाइवा को पीछे से तेज गति से टक्कर मारे जाने से बाइक में सवार गोपालपुर निवासी रोबेन मुर्मू(20) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वही बाइक के अन्य सवारी गोपालपुर के ही माताल मुर्मू(19) व रंजन मुर्मू (20) गम्भीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद पहुंचे अंचलाधिकारी मनोज कुमार , अंचल निरीक्षक विकास बास्की ने स्थानीय लोगो की सहयोग से घायलों को इलाज के लिए तुरन्त सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के क्रम में गम्भीर अवस्था देख दोनों घायलों को दुमका मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उधर रविवार सुबह हिरणपुर थाना के एएसआई सुरेश उरांव ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के स्वजनों से आवश्यक जानकारी प्राप्त किया। मिली जानकारी के अनुसार सड़क किनारे कोयला ढोने वाले हाइवा संख्या जेएच 16 जी 2960 खड़ी थी। रात करीब 10 बजे सोनाजोरी की ओर से तेज गति से आ रहे बाइक सँख्या जेएच 18 एच 6007 ने हाइवा को पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे बाइक में सवार तीनो व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। वही बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ क्षणों के बाद बाइक चालक रोबेन मुर्मू की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बाइक में सवार सभी लोग मंगलापाड़ा मेला देखकर वापस घर की ओर लौट रहा था। सूचना मिलने साथ घटनास्थल पहुंचे थाना प्रभारी रंजन सिंह ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लिया व अस्पताल पहुंचकर घायलों की जानकारी लिया। मृतक के भाई विजय मुर्मू ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी शनिवार दिन को ही मेला देखने मंगलापाड़ा पाकुड़ आया हुआ था। वापस घर लौटने के दौरान दुर्घटना से भाई की मौत हो गई। उधर इस घटना को लेकर मृतक के स्वजनों में रो रोकर बुरा हाल बना हुआ था। मृतक के पत्नी सहित एक छोटा पुत्र भी है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम कराई जा रही है। इस घटना को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

img 20250209 wa00276087941112535186203

Also Read: E-paper 29-01-2026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर