सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड़): घाघरजानि स्थित तालाब में रविवार दोपहर को गांव के ही सुनिराम बास्की (36) की डूबने से मृत्यु हो गई।सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बीडीओ टुडू दिलीप , अंचलाधिकारी मनोज कुमार और एएसआई शिवानन्द सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी के अंदर से बाहर निकाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक दिन के तीन बजे नहाने के लिए पोखरा में आया था। पोखरा में गहरा पानी रहने के कारण सुनिराम बास्की डूब गया। निकट में नहा रहे अन्य लोगो द्वारा इसकी सूचना तुरन्त मृतक के पत्नी मायनो टुडू को दिया। घटनास्थल पर पहुंचे बीडीओ , सीओ व पुलिस ने ग्रामीणों की सहयोग से शव को करीब दो घण्टे बाद बाहर निकाला। शव को देखने के साथ पत्नी सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उधर पुलिस मामले को लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई थी।








