Search

February 21, 2026 6:26 am

भगत सिंह चौक ओवरब्रिज पर 18 चक्का ट्रेलर की टक्कर से पैदल यात्री की दर्दनाक मौत।

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र हीरानंदपुर पंचायत,बेलडांगा गांव के भगत सिंह चौक के समीप ओवरब्रिज पर रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे एक भीषण सड़क हादसे में एक पैदल यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर (संख्या BR53 G 2481) ने ओवरब्रिज पर पैदल चल रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि ट्रेलर के अगले पहिए से कुचलने के कारण मृतक का सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उसकी पहचान संभव नहीं हो सकी। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक और उपचालक वाहन को ओवरब्रिज पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए, लेकिन किसी ने भी मृतक की पहचान नहीं की। सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार के निर्देश पर पुलिस अवर निरीक्षक दिलीप कुमार बास्की और सन्नी सुप्रभात के नेतृत्व में नगर थाना की पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सोनाजोड़ी भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। वहीं, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर लिया है और फरार चालक-उपचालक की तलाश सहित आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

img 20260104 wa0054714275781218795859

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर