Search

March 14, 2026 10:52 am

एमडीए-आईडीए को लेकर स्वास्थ्य अमले की रणनीतिक बैठक।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश बेसरा ने की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों और ग्रामों में संचालित होने वाले एमडीए-आईडीए चक्र 2026 को प्रभावी ढंग से लागू करना और ग्रामीणों को दवा सेवन के प्रति जागरूक करना रहा। उपस्थित सभी चौकीदारों को अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई तथा निर्देशित किया गया कि वे घर-घर जाकर लक्षित व्यक्तियों को दवा सेवन कराना सुनिश्चित करें। साथ ही मेडिकल टीम के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर शत-प्रतिशत कवरेज हासिल करने पर जोर दिया गया।
डॉ. मुकेश बेसरा ने कहा कि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास और जिम्मेदारीपूर्ण कार्य आवश्यक है। उन्होंने सभी कर्मियों से अभियान को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से सफल बनाने की अपील की। बैठक में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के.सी. दास, पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम ऑफिसर नरेश कुमार, एमटीएस इंचार्ज विक्की रजक, वीवीडी सुपरवाइजर सिमोन मालतो सहित सभी चौकीदार उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर