Search

March 17, 2026 11:49 pm

पाकुड़ कांग्रेस की नई उम्मीद — मोनिता कुमारी बनीं जिला महासचिव

जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का संकल्प

पाकुड़। पाकुड़ जिले में कांग्रेस पार्टी ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मोनिता कुमारी को जिला महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। अपने सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव के लिए पहचानी जाने वाली मोनिता कुमारी अब जिले की जनता की आवाज़ को और बुलंद करेंगी। पाकुड़ की निवासी मोनिता कुमारी लंबे समय से समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर सक्रिय रही हैं। खास तौर पर बेटियों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई में उन्होंने लगातार अपनी भूमिका निभाई है। जिला महासचिव बनाए जाने के बाद उन्होंने कहा, “मैं राजनीति को सेवा का माध्यम मानती हूं। जनता की समस्याओं को सुलझाना और हर वर्ग की आवाज़ को मंच देना ही मेरा लक्ष्य रहेगा।” मोनिता कुमारी ने साफ किया कि वह बड़े-बड़े वादों और दिखावे में विश्वास नहीं रखतीं। उनका फोकस केवल ईमानदारी, मेहनत और जनहित के कार्यों पर रहेगा। स्थानीय ग्रामीणों और महिलाओं में उनके प्रति खासा भरोसा देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं का मानना है कि मोनिता कुमारी की नियुक्ति से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और युवाओं व महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने इस मौके पर कहा, “मोनिता कुमारी जैसी जुझारू और ईमानदार कार्यकर्ता के नेतृत्व में पाकुड़ में कांग्रेस का जनाधार और मजबूत होगा। हम सभी को उन पर गर्व है।” अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में मोनिता कुमारी किस तरह जनता से जुड़कर पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाती हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर