Search

March 12, 2026 11:59 pm

दो साल से अधूरी पड़ी पलसा–बोढाल सड़क, नाराज ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

महेशपुर (पाकुड़): प्रखंड के पलसा से बोढाल तक जाने वाली जर्जर और अधूरी सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए साक्षी कंस्ट्रक्शन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि करीब दो वर्ष पहले इस सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया था। शुरुआत में कुछ काम किया गया, लेकिन उसके बाद निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। इसके कारण सड़क की स्थिति और भी खराब हो गई है, जिससे ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों मो. अशद शेख, समु शेख, मो. मिनाहजुद्दीन, सफीरूद्दीन शेख, सईदुल शेख, तनवीर आलम, लालचंद, सबिरुद्दीन शेख, लालू पहाड़िया, मजरेतुन बीबी, नाजिमा खातून, सबिरुल रहमान, अशोक माल, समीर शेख, रासिरुन बीबी समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि कई बार ठेकेदार और संबंधित लोगों से सड़क निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब निर्माण कार्य पूरा करने के लिए कहा जाता है तो ठेकेदार के लोग उल्टा गाली-गलौज करते हैं और धमकी देते हैं। इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाए और निर्माण में लापरवाही बरतने वाले साक्षी कंस्ट्रक्शन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल आने-जाने वाले छात्रों को हो रही है। बरसात और धूल-कीचड़ के कारण राहगीरों और ग्रामीणों का चलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द सड़क निर्माण पूरा नहीं कराया गया तो वे इस मामले की शिकायत वरीय अधिकारियों से करेंगे और आंदोलन तेज करेंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर