Search

January 24, 2026 10:19 pm

कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ, अयोध्या से पहुंचे पारसमनी जी महाराज।

11 से 19 जुलाई तक संध्या 4 से 8 बजे तक होगी श्रीराम की संगीतमय लीलाएं, 20 को पूर्णाहुति व भंडारा।

सतनाम सिंह

पाकुड़ | श्री श्री 108 पूजा समिति, श्यामनगर कृष्णापुरी कॉलोनी, पाकुड़ की ओर से हरिणडगा हाई स्कूल मैदान में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। श्यामनगर स्थित दुर्गा मंदिर से आरंभ हुई कलश यात्रा में कन्याओं और महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था। श्रद्धालु झुंड बनाकर गांधी चौक, तांतीपाड़ा, राजापाड़ा, काली मंदिर, कालीभषाण मार्ग होते हुए कथा स्थल तक पहुंचे। जय श्रीराम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। 11 से 19 जुलाई तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से 8 बजे तक भगवान श्रीराम की लीलाओं की संगीतमय कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचन के लिए अयोध्या से पहुंचे प्रसिद्ध कथावाचक पारसमनी जी महाराज पहले ही पाकुड़ पहुंच चुके हैं। आयोजन का समापन 20 जुलाई को पूर्णाहुति और भंडारे के साथ किया जाएगा। कथा के सफल आयोजन में समिति के कमलेश महतो, अवध किशोर झा, रमन मिश्रा, पंकज सिंह, दिग्विजय भगत, रविशंकर कुमार, राहुल कुमार, बिट्टू केसवानी, मनीष झा, राजीव कुमार महतो, मनोज पंडित, संजीत शर्मा, संजय शर्मा, अभिषेक भगत सहित समाज के कई लोगों ने अहम भूमिका निभाई।

img 20250711 wa00096849949043439849354

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर