Search

March 20, 2026 3:41 pm

रौनियार वैश्य समाज के लोगों ने मेयर अरुणा शंकर को दी जीत की बधाई।

मेदिनीनगर को स्वच्छ, सुन्दर और विकसित शहर बनाया जायेगा – अरुणा शंकर

संजय कुमार


मेदिनीनगर/पलामू:
पलामू नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर संघर्षपूर्ण जीत हासिल करने के बाद अरुणा शंकर को बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को मेदिनीनगर स्थित उनके आवास पर रौनियार वैश्य समाज के लोगों ने पहुंचकर उन्हें जीत की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने मेयर को पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया और उनके नेतृत्व में शहर के सर्वांगीण विकास की उम्मीद जताई।

रौनियार वैश्य समाज के सदस्यों ने अपने बधाई संदेश में कहा कि अरुणा शंकर की जीत जनता के विश्वास और उनके संघर्ष का परिणाम है। लोगों नें उम्मीद जताया की मेयर अरुणा शंकर के नेतृत्व में मेदिनीनगर में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी। समाज के लोगों ने विशेष रूप से सड़क, सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर ध्यान देने की अपेक्षा जताई।

समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में सभी वर्गों को साथ लेकर चलना और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही एक सशक्त नेतृत्व की पहचान होती है। उन्हें विश्वास है कि अरुणा शंकर अपने कार्यकाल में इन अपेक्षाओं पर खरी उतरेंगी और मेदिनीनगर को विकास के नए आयाम तक ले जाएंगी।

इस अवसर पर मेयर अरुणा शंकर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत उनकी नहीं बल्कि जनता की जीत है। उन्होंने रौनियार वैश्य समाज सहित सभी नागरिकों के प्रति कृतज्ञता जाहिर की और कहा कि उन्हें जो समर्थन और आशीर्वाद मिला है, वह उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है।

मेयर अरुणा शंकर का संबोधन:

“मैं आप सभी रौनियार वैश्य समाज के सम्मानित सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। आपने जो स्नेह, समर्थन और विश्वास मुझे दिया है, वह मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। यह जीत केवल अरुणा शंकर की नहीं, बल्कि मेदिनीनगर की जनता की जीत है।

मैं विशेष रूप से ओबीसी समाज के सभी भाइयों-बहनों का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि आपके विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगी। आपकी उम्मीदें, आपकी आकांक्षाएं ही मेरे कार्यों की दिशा तय करेंगी।

Also Read: E-paper 01-02-2026

मेरा संकल्प है कि मेदिनीनगर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाया जाए। सड़क, सफाई, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे बुनियादी क्षेत्रों में तेजी से काम किया जाएगा। मैं सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती हूं और बिना भेदभाव के विकास कार्यों को आगे बढ़ाऊंगी।

आप सभी का आशीर्वाद और सहयोग इसी तरह मिलता रहा, तो निश्चित रूप से हम मेदिनीनगर को एक आदर्श शहर बनाने में सफल होंगे।”

समाज के लोगों ने मेयर को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया, वहीं मेयर ने भी जनता के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प दोहराया।
मौके पर उपस्थित।
पूर्व मनरेगा लोकपाल पलामू सह अधिवक्ता शंकर कुमार, भाजपा नेता अरविन्द कुमार गुप्ता,पार्षद सोनू गुप्ता, रौशन गुप्ता, कमल गुप्ता, गौरी शंकर गुप्ता, शक्ति गुप्ता, अरुण प्रसाद गुप्ता, कुमार गौरव सहित कई लोग उपस्थित थे।

img 20260320 wa00074742791374034083649
img 20260320 wa0008374428159475292275

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर