Search

February 16, 2026 10:03 pm

राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा ” प्लेसमेंट ड्राइव” का आयोजन किया गया

अक्षय कुमार सिंह

रामगढ़। सोमवार को राधा गोविंद विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल के द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में माउंट एवरेस्ट पब्लिक स्कूल, चितरपुर में शिक्षक पदों के लिए शिक्षा विभाग ,शारीरिक शिक्षा विभाग और कंप्यूटर विभाग के विद्यार्थियो का चयन हुआ।

img 20260216 wa00913879681225829094953

नियुक्ति के लिए विद्यालय के डायरेक्टर मो साजिद हुसैन और प्रिन्सिपल जितेंद्र कुमार ने साक्षात्कार लिए। इस आयोजन में कुल 56 विद्यार्थियों ने नियुक्ति के लिए पंजीयन हुआ था।

img 20260216 wa00903084231701066927087

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी एन साह ने नियुक्त् हुए सभी छात्रो को बधाई दिये और उनके उज्जवल भविष्य कामना की। विश्वविद्यालय के सचिव प्रियंका कुमारी, कुलपति प्रो (डॉ) रश्मि, कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार ने ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल को कार्यक्रम सफलता की बधाई दिए। भविष्य मे ऐसे नियुंक्ति करते रहने के लिए प्रोत्साहन दिये ताकि छात्रों को रोजगार मिल सके। मौके पर प्लेसमेंट सेल के डॉ० प्रशांत कुमार, मो० रिज़वान नूरी, कुंदन कुमार, साइ प्रकाश्,डॉ दिलकेश्वर, मनोज करमाली , डॉ सौरभ सिंह, निशा रानी उपस्थित रहे। ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर