Search

March 24, 2026 10:15 pm

खिलाड़ियों को मिली खेल किट, डीसी-एसपी ने कहा—मेहनत से रोशन करें जिले का नाम

30 खिलाड़ियों को ट्रैकसूट, जूते व अन्य सामग्री वितरित, खेलों के प्रति किया प्रेरित।

पाकुड़। बुधवार को खेलो इंडिया सेंटर से जुड़े खिलाड़ियों के बीच खेल किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निधि त्रिवेदी ने 15 बालक एवं 15 बालिकाओं को ट्रैकसूट, जूते, टी-शर्ट, बैग, टोपी और मोजे सहित किट प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का मजबूत माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन और निरंतर अभ्यास के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी और कहा कि अपनी प्रतिभा के दम पर जिले व राज्य का नाम रोशन करें। पुलिस अधीक्षक निधि त्रिवेदी ने कहा कि खेल से आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को लक्ष्य तय कर लगातार मेहनत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, खेल समन्वयक विवेक रजक, प्रशिक्षक अक्षय बावड़ी सहित अन्य पदाधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर