Search

March 26, 2026 8:49 pm

रामनवमी को लेकर लिट्टीपाड़ा में पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। रामनवमी पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। गुरुवार को थाना प्रभारी विवेक कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस बल ने संवेदनशील इलाकों में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों में भरोसा कायम किया। फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर तिलका मांझी चौक, जोबोडीह और रांगा होते हुए पुनः थाना परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस ने पूरे इलाके में शांति और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। थाना प्रभारी विवेक कुमार ने आम नागरिकों से अपील की कि वे पर्व के दौरान शांति बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और हर गतिविधि पर पुलिस की नजर है। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की सक्रियता से लोगों में सुरक्षा का एहसास दिखा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर